देश से आए दिन रेप की कई खबरें सामने आती रहती हैं। कई खबरें तो ऐसी होती हैं जो इंसानियत को शर्मसार कर देती हैं। ऐसी ही एक रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना बैरसिया थाना इलाके से सामने आई है। जहां विधवा भाभी के साथ उसके सगे देवर ने ही दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर वह अपनी भाभी को मारने-पीटने से भी नहीं चूका। यही नहीं भाभी के अलावा उसने दूधमुंहे भतीजे को भी पीट दिया। पीडि़ता के पति का निधन हो चुका है। मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह ससुराल में घर के अलग कमरे में अपने दूधमुंहे बेटे के साथ रहती थी। पिछले कुछ दिनों से महिला पर उसका देवर ही बुरी नजर रख रहा था। उसकी इस मनोस्थिति को भांपते हुए महिला ने अपने देवर से बातचीत करना बंद कर दिया था। महिला ने खुद के साथ हुई ज्यादती की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे उसके देवर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो, उसने नहीं खोला। इसके बाद देवर किसी तरह घर की दीवार फांदकर उसके कमरे में घुस आया। उसने जोर-जबरदस्ती करना शुरू की, तो महिला ने विरोध किया। इस पर देवर ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ ज्यादती की। इस दौरान देवर ने मासूम भतीजे को भी तमाचा मार दिया। रात भर महिला डरी-सहमी रही। लेकिन गुरुवार को उसने ससुराल वालों को घटना के बारे में बताया और फिर शाम को थाने पहुंचकर ज्यादती की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्ता कर लिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031