अमरावती। यूरिनल टेस्ट के नाम पर कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ लैब टेक्रीशियन द्वारा दुव्र्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर आरोपी लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया गया है। अमरावती में एक युवती अपने भाई के साथ रहती है और वह मॉल में काम करती है। बीते दिनों मॉल के एक कर्मारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद 28 जुलाई युवती सहित अन्य कर्मचारियों की जांच करवाई। जांच के बाद पीडि़ता को कोरोना संक्रमित बताकर अस्पताल बुलाया गया। पीडि़ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद वहां मौजूद लैब टेक्नीशियन अल्पेश देशमुख ने बताया कि तुम्हारी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अब यूरिनल टेस्ट करना होगा। यूरिनल टेस्ट के नाम पर आरोपी लैब टेक्नीशियन ने मौके का फयदा उठाते हुए महिला के साथ शर्मनाक कृत्य किया। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। इस घटना की जानकारी पीडि़ता ने अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी टेक्नीशियन अल्पेश देशमुख के खिलाफ बलात्कार, एट्रोसिटी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। (एजेंसी)
यूरिनल टेस्ट के नाम पर कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ बदसलूकी, शिकायत पर आरोपी लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















