रायपुर। सेनको गोल्ड एंड डायमंड कंपनी की ओर से 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर सेनको लीडिंग टैलेंट कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस कांटेस्ट में डांस कैटेगिरी में शिवोम विद्यापीठ की छात्रा प्रनीति टिकरिहा को फस्र्ट प्राइज से नवाजा गया है। प्रनीति टिकरिहा शिवोम विद्यापीठ के न्यू चंगोराभाठा ब्रांच में कक्षा पहली की छात्रा है। आज इस कांटेस्ट के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आपको बता दें कि प्रनीति टिकरिहा का डांस को लेकर उत्साहित रहती है और प्रनीति की बड़ी बहन परिधी टिकरिहा भी डांसर है जो कि शिवोम विद्यापीठ में कक्षा पांचवी की छात्रा है। परिधी ने भी कई कार्यक्रमों में अपना कला का प्रदर्शन कर चुकी है। परिधी के मार्गदर्शन में अब प्रनीति कला के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। बहरहाल प्रनीति को मिली इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031