राजिम : जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के आगामी गरियाबंद जिला के दौरे को लेकर लोगों से चौपाल, गोठान और हाट बाजार में मिलकर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थित होने की अपील करते हुए ,छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दे रही हैं। श्रीमति साहू ने बताया कि अभी 19 नवंबर से 21 नवंबर का दौरा,अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम टल गया है लेकिन जल्द ही उनके दौरे का कार्यक्रम तय हो जावेगा। श्रीमती साहू ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार आमजनों के लिए बहुत से योजना चला रहे हैं, जैसे वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना फोर्टिफाइड चावल वितरण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ़ भुइयां डिजिटल हस्ताक्षरित भू-नक्शा, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना, छत्तीसगढ़ विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन, CG मिसल बंदोबस्त रिकार्ड, छत्तीसगढ़ पौनी पसारी योजना,के साथ ही छतीसगढिया संस्कृति औऱ सभ्यता को बनाए रखने के लिए तीज-तिहार, मड़ई-मेला, गाँव स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक रामायण गायन प्रतियोगिता औऱ छतीसगढिया ओलंपिक के माध्यम से विलुप्त हो रही खेलों को आगे ला रहे है। मुख्यमंत्री के अभिनव पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आमजनों में बहुत ही उत्साह है और अपने छतीसगढिया होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031