बिलासपुर में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को 2 दिन तक छुपा कर रखा। लेकिन दुर्गन्ध ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार आरोपी आशीष साहू ने दो दिन पूर्व दयालबंद के सिटी फार्मेसी में भिलाई की रहने वाली प्रियंका सिंह की हत्या कर उसके शव को अपने ऑफिस में छुपा रखा था। शव से दुर्गन्ध आने के कारण आरोपी अपनी हुंडई सैंटरो कार में भर कर कस्तूरबा नगर अपने घर ले आया कार के पीछे में शव को रखा था। इसकी सूचना पुलिस को लग गई पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

आरोपी युवक आशीष साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ जारी है, प्रारंभिक बातचीत में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, जल्द ही इसका खुलासा होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31