ग्राम मटिया के गौठान के लिए किसानों ने किया पैरा दान

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर पूरे प्रदेश के गौठानों में किसानों द्वारा पैरा दान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा प्रस्ताव पारित कर पूरे जिले के सभी विकासखंडों में पैरा दान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जहाँ गाय बैठती है,वहाँ की भूमि पवित्र होती है।गाय के चरणों की धुली भी पवित्र होती है। गौठानों में गौमाता के लिए चारा की व्यवस्था करना हम सभी किसान भाइयों का नैतिक दायित्व है।वर्तमान में फसल की कटाई चल रही है।किसान भाई पैरा दान कर गौमाता की सेवा का पुण्य प्राप्त करेंगे तो दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण कर मानवता की सेवा भी करेंगे।खेतो में पैरा जलाने से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है। आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वर्मा ने अपने गृह ग्राम मटीया स्वयं के खेत में पैरा इकट्ठा कर 50 ट्रैक्टर पैरा मटिया गौठान में दान किया।उन्होंने खेत से गौठन तक पैरा ले जाने के लिए गांव के ऐसे समस्त किसान भाई जिसके पास ट्रैक्टर है,उन्हे गौठन तक पैरा ले जाने हेतु आहवान किया।गांव के किसान भाइयों ने इस पर तत्परता दिखाते हुए स्वयं श्रम कर के अपने ट्रैक्टर से गौठान तक पैरा पहुंचा कर श्रमदान कर सहयोग दिया।इन सभी अन्नदाता किसानों का गौठान में जिला कांग्रेस कमेटी और गौठान समिति की ओर से श्रीफल देकर सम्मान किया गया। गौमाता की सेवा के लिए उपस्थित सभी किसानों ने अन्य किसानों को भी अधिक से अधिक पैरा का दान करने हेतु प्रेरित करने की बात कही।सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा ,गरवा ,घुरवा ,बारी जो किसानों के लिए वरदान है।गौठान में हमारी गौ माता रहती है उसकी चारा का व्यवस्था हो सके उसके पालन-पोषण हो सके इसके लिए पैरा दान गौ माता के लिए एक वरदान साबित होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031