राजस्थान के पाली जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां देर रात एक सड़क एक्सीडेंट में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इन दोनों के साथ एक बच्ची भी थी। गनीमत रही कि वह बच गई। दरअसल इन तीनों लोगों को एकदम तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद बच्ची तो साइड में जा गिरी। लेकिन गाड़ी इन दो सगे भाइयों के ऊपर से निकल गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक की मौत के बाद तो उसका दिल सड़क पर आ गिरा जो कई देर तक धड़कता रहा। पाली सदर थाना मामले की जांच कर रही है। हादसा पाली जिले के सदर थाना इलाके में पणिहारी बाईपास पर हुआ। यहां टीचर गणेशराम और राकेश दोनों गणेश राम की बेटी को हॉस्पिटल में दिखाने के लिए लेकर जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्होंने टक्कर मार दी। घटना के बाद गाड़ी ने दोनों को कुचल दिया। और गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां के दोनों को सबको हॉस्पिटल लाया गया। अज्ञात गाड़ी की टक्कर लगने के बाद 8 साल की मासूम गुंजन सड़क किनारे जा गिरी । ऐसे में उसे केवल हल्की चोट आई और वह बच गई। घटना के बाद मासूम अपने पिता और चाचा को उठाने की कोशिश करती रही और उनके पास बैठकर रोने लगी। जिसने नजारा देखा एक बार को उसकी आंखे नम हो उठी। पुलिस ने बताया कि गणेशराम की बेटी गुंजन को अस्थमा की लंबे समय से शिकायत थी। ऐसे में उसके पिता और चाचा उसे पाली के ही बांगड़ हॉस्पिटल में दिखाने के लिए आए थे। जब वह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना में मृत गुंजन के पिता गणेशराम सरकारी टीचर है। जबकि चाचा राकेश सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। आज गमगीन माहौल के बीच दो सगे भाइयों का अंतिम संस्कार होगा। परिवार के लोग बेसुध है। पता नहीं था कि एक साथ घर के दोनों चिराग बुझ जाएंगे। फिलहाल घर में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031