छत्तीसगढ़ में दो अफसरों का ब्याह हो गया है। रायपुर में डिप्टी कलेक्टर रूचि शर्मा शुक्रवार की रात ज्वाइंट कलेक्टर भागवत जायसवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गयी। बिलासपुर में एक भव्य कार्यक्रम में रूचि और भागवत ने सात फेरे लिये। भागवत जायसवाल अभी सारंगढ़ में ज्वाइंट कलेक्टर हैं, जबकि रूचि शर्मा रायपुर में पोस्टेड हैं। महज 22 वर्ष की उम्र में ही डिप्टी कलेक्टर बनी रुचि शर्मा 2015 बैच की अफसर है।

रुचि शर्मा पहले रायगढ़, मुंगेली गरियाबंद, रायपुर सहित कई जिलों में अहम जिम्मेदारी संभाल चुकी है। रायपुर डिप्टी कलेक्टर रूचि शर्मा ने पीएससी 2015 में ओवर आल तीसरी पोजिशन हासिल की थी। रुचि शर्मा का प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर बिलासपुर से की, 2009 में किया है,कक्षा 10वी में 90%एवं कक्षा12वीं 91%प्राप्त कर टॉपर रही, उसके बाद भिलाई के शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्ष 2013 में इलेक्ट्रॉनिक एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की फिर पीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031