रायगढ़ पुसौर पुलिस द्वारा साइबर ठगी मामले में कोलकाता में रेड कार्रवाई कर गिरफ्तार की गई 14 महिलाओं को उन्हें न्यायालय द्वारा दिए गये सशर्त अंतरिम बेल अवधि के खत्म होने की स्थिति में न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपिया दीपिका मंडल, बीना साव,जूली सिंह, स्नेहा पाल का पुलिस रिमांड लिया गया है।

क्या है मामला- सायबर ठगी करने वाला यह अंतर्राज्यीय गैंग कोलकाता के सुभाष नगर दक्षिण दमदम में कैफे की तर्ज पर अवैध कॉल सेंटर संचालित कर देश के विभिन्न स्थानों में लोगों को कॉल कर टावर लगाने के नाम पर लुभावनी स्कीम बताते थे। जिसमें उनसे पूछा जाता था कि क्या उनके पास 10X10 का जमीन है, किसके अधिकार की जमीन है। उसके बाद जमीन पर टावर लगाने की फ्रॉड स्कीम बताकर प्रलोभन देते थे कि इन्हें 10 साल के लिए 15,00,000 रुपए देंगे, 12,000 प्रतिमाह किराया देंगे तथा घर के एक पढ़े-लिखे सदस्य को 10 से 15,000 की नौकरी भी दी जाएगी। जब कॉलर राजी हो जाता था तब उन्हें कमर्सियल लायसेंस, इंश्युरेंस, NOC आदि के नाम पर ड्क्युमेंट व रूपये मांगे जाते थे।

पुलिस की कार्रवाई- 15 सदस्यीय टीम द्वारा पश्चिम बंगाल के विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर इस अंतर्राज्यीय साइबर ठगों गिरोह के मूल ठिकाने पर छापेमार कार्यवाही कर ऑनलाइन ठगी में शामिल 8 युवक और 14 युवती को गिरफ्तार कर थाना पुसौर के धोखाधड़ी मामले में एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोलकाता के न्यायालय पेश किया गया जिसमें 8 आरोपियों को न्यायालय द्वारा ट्रांजिट रिमांड पुसौर पुलिस को दिया गया तथा 14 आरोपिया को सशर्त अंतरिम बेल का लाभ देकर ट्रांजिट रिमांड खत्म होने की अवधि के पूर्व रायगढ़ न्यायालय में उपस्थित होने आदेश दिया गया था।

गिरफ्तार 8 आरोपियों को रायगढ़ लाया गया-  आरोपियों से कॉल सेंटर तथा निजी उपयोग के मोबाइल एवं डायरी पृथक- पृथक जप्त कर आरोपी कॉल सेंटर के मैनेजर गोपाल कंडार तथा शमसुद हुसैन का पुलिस रिमांड लेकर जांच किया जा रहा है । मामले में पुसौर पुलिस द्वारा कोलकाता से गिरफ्तार की गई 14 महिला आरोपियों को दिए गए अंतरिम बेल खत्म होने की अवधि पर न्यायालय के समक्ष पेश कर चार आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया गया है, बाकी 10 आरोपियों का ज्युडिसियल रिमांड लिया गया है जिन्हें जिला जेल दाखिल किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31