रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने कहा है कि मनवा कुर्मी के अध्यक्ष चोवाराम वर्मा का अपमान बर्दाश्त नही किया जाएगा। महासभा के इन द्वय पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश कूर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा महासमुंद में आयोजित कूर्मी संझा कार्यक्रम में मनवा कुर्मी के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा के खिलाफ जिस प्रकार से उसका अपमान किया गया है ऐसे लगता है जैसे पूर्व से ही सुनियोजित षडयंत्र करके चोवाराम का अपमान फर्जी स्वयंभू महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर द्वारा किया गया है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने चोवाराम वर्मा के अपमान की घोर निंदा करते हुए कहा है कि इसके लिए प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के विजय बघेल भी दोषी है, इसलिए वो भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। महासभा के इन द्वय पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों राज्य के महासमुंद जिले में प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित कूर्मी संझा कार्यक्रम में मनवा कुर्मी के अध्यक्ष चोवाराम वर्मा जब मंचासीन थे तब लता ऋषि चंद्राकर द्वारा सार्वजनिक रूप से दो बार कुर्सी से उठाया गया इसके जब तीसरी बार उठाया गया तो चोवाराम वर्मा मंच में कुर्सी वाली लाइन में ही सबसे आखिरी की ओर चले गये। इससे यह पता चलता है कि यह सब एक षडयंत्र का हिस्सा है!

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031