जगदलपुर, 28 नवम्बर 2022

हाल ही के दिनों में इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में एक नये बाघ देखने की पुष्टि की गई हैं। इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उप निदेशक श्री गणवीर धम्मशील ने बताया कि इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में नये बाघ देखने को मिला है जिसकी पुष्टि डब्ल्यू आई आई टाइगर सेल देहरादून द्वारा की गई है।
इन्द्रावती टाइगर रिजर्व बाघों के रहवास के लिए उपयुक्त स्थल है, जहां बाघ के अलावा अन्य वन्यजीव भी निवास करते हैं। जिसमंे मुख्य रूप से वन भैंसा जो छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय पशु यहां पाया जाता है, साथ ही गौर, तेन्दुआ, भालू, नीलगाय, हिरण, सांभर, जंगली सुअर इत्यादि वन्यप्राणियों का भी यह रहवास स्थल है। छत्तीसगढ़ के इन्द्रावती टाइगर रिजर्व 2799.086 वर्ग कि.मी. के भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ है जो महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के वनक्षेत्र से लगा हुआ है जो बाघों के विचरण के लिए उपयुक्त कॉरिडोर का काम करता है।
इन्द्रावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन वन्यजीवों की मॉनिटरिंग एवं सुरक्षा का कार्य लगातार कर रहा है एवं मैदानी अमलों द्वारा फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार वन्यजीवों की सुरक्षा एवं निगरानी की जा रही है। इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उप निदेशक ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर वन्यजीव संरक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिससंे वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031