स्कूल प्रबंधन द्वारा चलाये गये बच्चों के बैग की तलाशी अभियान में ऐसी चीजें मिली है जिसने सभी के होश उड़ा दिये. बच्चों के बैग में स्कूल प्रशासन को लाइटर, सिगरेट, वाइटनर, कैश बरामद हुआ है. साथ हीं कुछ ऐसी भी चीजें मिली हैं, जिसके सामने आने से सबके होश उड़ गए हैं. बच्चों के बैग में गर्भ निरोधक गोलियां, कंडोम भी मिली हैं. इतना ही नहीं, स्कूली बैग के अलावा इनके पानी की बोतलों में शराब भरी हुई मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के कई स्कूलों में ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि वहां स्टूडेंट बैग में मोबाइल फोन छिपाकर क्लास में ला रहे हैं. इसी के चलते कई स्कूलों में बच्चों के बैग की तलाशी का अभियान चलाया गया था. कक्षा आठवीं, नवमीं और दसवीं के बच्चों के बैग में चेकिंग के दौरान इसमें मोबाइल फोन तो मिला ही, लेकिन कंडोम जैसी चीजें मिलने से सबके होश उड़ गए. बच्चों के स्कूली बैग में मोबाइल फोन मिलने वाली शिकायतों को लेकर एसोसिएटेड मैनेजमेंट्स ऑफ प्राइमरी एंड सेकंडरी स्कूल्स इन कर्नाटक ने भी स्कूलों से तलाशी अभियान चलाने को कहा था. अभियान के तहत स्कूली बैग में चौंकाने वाली चीजें सामने आई तो स्कूलों ने स्पेशल पैरेंट्स टीचर मीटिंग भी आयोजित की. थी. बच्चों के अभिभावक भी ये जानकर चौंक गए. एक स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा है कि अभिभावकों ने यह जानकारी दी है कि उनके बच्चों के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिल रहा है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031