उत्तर प्रदेश के बलिया जिला जेल में एक कैदी और उससे मिलने आई उसकी पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे महिला की मौत हो गई और कैदी की तबियत बिगड़ गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी (एसएचओ) प्रवीण सिंह ने बताया कि जिला कारागार में बुधवार को सूरज साहनी (25) और उसकी पत्नी नीलम साहनी (23) ने विषाक्त बिस्कुट का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई और दोनों अचेत हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां नीलम साहनी की उपचार के दौरान बुधवार रात मौत हो गई जबकि सूरज साहनी को गंभीर स्थिति में वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी सूरज साहनी ने मामूली विवाद पर अपने रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। उसे सात जून, 2021 को गिरफ्तार किया गया और तब से वह न्यायिक हिरासत में है।
जेल में पति से मिलने आई पत्नी, दंपति ने कर दिया ऐसा कांड, महिला की हो गई मौत
Previous Articleअनुपस्थित शिक्षकों को शो-काज नोटिस जारी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















