संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा आज दिनांक 3 दिसम्बर दिन शनिवार को शासकीय प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला परसदा का अवलोकन किया गया । सर्वप्रथम शासकीय प्राथमिक शाला परसदा का अवलोकन किया गया , अवलोकन के दौरान दर्ज 152 छात्र–छात्राओं में से 129 छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे , कार्यरत 2 शिक्षक शालेय कार्य में उपस्थित रहे । बस्तारहित दिवस में बच्चों को योगाभ्यास , स्थानीय खेलकूद — कबड्डी , दौड़ , फुगड़ी का अभ्यास कराया गया । संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा छात्र–छात्राओं का ग्रुप बनाकर मौखिक एवम स्पीड गणित एवम छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी किया गया । छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के जवाब दिये । उन्होंने उपचारात्मक शिक्षण नियमित रूप से बच्चों को देने एवम निर्धारित दक्षता हासिल करने नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से आवश्यक पहल हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया । शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा में दर्ज संख्या 116 एवम उपस्थिति 89 तथा पदस्थ शिक्षक 7 एवम उपस्थित 6 शिक्षक रहे । अवलोकन के दौरान शाला प्रबन्धन समिति प्राथमिक शाला परसदा के उपाध्यक्ष श्री करन साहू , प्रधानपाठक श्री सत्येंद्र कुमार यदु , श्री पवन कुमार साहू , श्रीमती पूर्णिमा यादव , श्री नरेश यादव , श्री सुशील साहू , श्रीमती मीना सोनवानी , श्री दुष्यंत वर्मा , श्री कौशल कुमार शुक्ला , स्वंयसेवी शिक्षिका श्रीमती मेनका ठाकुर , कु.छाया साहू , श्रीमती दुलेश्वरी साहू उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031