पति जयपुर में दिन-रात मेहनत करके अपनी सारी कमाई पत्नी के पास भेजता रहा। इधर प्रतापगढ़ में पत्नी मकान मालिक संग लूडो और ताश खेलने में इतना खो गई कि रुपयों के साथ-साथ खुद को भी हार गई। अब पति, अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए लोगों से गुहार लगा रहा है। मामला प्रतापगढ़ के देवकली मोहल्ले का है। मोहल्ले में एक दंपती किराए पर मकान लेकर रहता है। कुछ समय पहले पति जयपुर में नौकरी करने चला गया और वहां से पत्नी को रुपये भेजने लगा। लेकिन पत्नी को लूडो और ताश खेलने की ऐसी लत लग गई कि वह पति के भेजे रुपयों से दांव लगाने लगी। मकान मालिक के साथ लूडो खेलते हुए वह रुपये हारती चली गई। रुपये नहीं होने की सूरत में एक दिन उसने खुद को भी दांव पर लगा दिया, लेकिन लूडो की यह बाजी भी वह हार गई। इसका खुलासा पति के बेल्हा लौटने पर हुआ तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेल्हा में किराए के मकान में रह रही पत्नी के पास जैसे ही पति पहुंचा तो पत्नी ने खुद को लूडो में हारने की बात कही। मकान मालिक की मां ने भी कहा कि तुम्हारी पत्नी को लूडो में मेरे बेटे (मकान मालिक) ने जीत लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031