यूपी के औरैया में एक छात्रा ने कुछ ऐसा कर लिया कि घर में कोहराम मच गया। जिस समय यह घटना घटी उस वक्त घर पर केवल किराएदार ही मौजूद थे। दरअसल एक छात्र अपनी मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। मौसी देवरानी के डिलीवरी होने की वजह से दिल्ली गई हुई थीं। घर पर केवल छात्रा और अपनी सास के साथ रह रही किराएदार महिला थी। शाम को छात्रा ने फोन करके प्रेमी को घर बुला लिया। दोनों के एक कमरे में थे। दोनों को एक साथ देखकर किराएदार महिला ने बाहर से कुंडी लगा दी और छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी। इसके बाद प्रेमी दरवाजा तोड़कर भागे युवक को पुलिस ने उसके तीन साथियों को हिरासत में ले लिया है। इटावा के थाना सिविल लाइन की 18 वर्षीय लड़की औरैया थाने के पीछे अपने मौसा के घर रहकर बीए की पढ़ाई कर रही थी। मौसा दिल्ली में रहते हैं। यहां उनकी पत्नी और मां रहती हैं। घर में बाबरपुर निवासी पॉलीटेक्निक में पढऩे वाली महिला अपनी बुजुर्ग सास के साथ किराए पर रहती है। बीए की छात्रा की मौसी देवरानी की डिलीवरी होने के कारण दिल्ली गई थीं। बताते हैं कि रविवार रात लड़की ने पास के ही गांव से अपने पुरुष मित्र को बुला लिया। कमरे में लड़की और उसके प्रेमी को साथ देख किराएदार महिला ने कमरे की कुंडी लगा दी। उसने बीए की छात्रा की मौसी को फोन पर सूचना दी। मौसी की वीडियो कॉल आने पर लड़की घबरा गई। युवक भी भागने लगा मगर दरवाजा बंद होने पर उसने किसी तरह तोड़कर भाग निकला। दरवाजे तोडऩे में उसके हाथ-पैर में जख्म हो गया। उधर, छात्रा ने चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। किराएदार ने पुलिस को सूचना दी। एसपी चारु निगम भी मौके पर पहुंचीं। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो बताया कि पुरुष मित्र के साथ उसके सहयोगी भी दिख रहे हैं। पुलिस ने प्रेमी व उसके तीन सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि दरवाजा तोड़कर निकलने के बाद पुरुष मित्र ने जान से मारने की धमकी, जिससे डरकर पॉलिटेक्निक की छात्रा व उसकी सास ने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया। पुरुष मित्र साथियों के साथ उन्हें काफी देर तक तलाशता रहा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031