रायपुर. स्व.श्री गोपाल गुप्ता जी की स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती धर्मशीला गुप्ता जी के द्वारा कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प परिसर में 2 सर्वसुविधायुक्त कमरो का निर्माण लगभग सवा पांच लाख रुपए की लागत से करवाया गया है , दोनो कमरों में बाथरूम अटेच है । उक्त कमरों का लोकार्पण कल सुबह 11 बजे किया जाएगा एवं दोनो कमरो की चाभी वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम को सौपेंगी । श्रीमती धर्मशीला गुप्ता वर्तमान में शासकीय विद्यालय डंगनिया में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है । उन्होंने अपने स्व. पति की स्मृति में बुजुर्गों के लिए सेवा से प्रभावित होकर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम आश्रम माना कैम्प का निरीक्षण करने के उपरांत इस स्थान का चयन किया । लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि माना कैम्प नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री संजय यादव के साथ श्रीमती धर्मशीला गुप्ता के परिजन एवं वृद्धाश्रम के पदाधिकारियों , कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031