रायपुर। सुश्री अनुसुइया उइके जी राज्यपाल छत्तीसगढ़ ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री बट्टी के निधन से मुझे अत्यंत दुख हुआ है मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि यह समाचार सही है। मुझे मनमोहन शाह के निधन से गहरा आघात लगा है। मनमोहन शाह बट्टी के आकस्मिक निधन से जनजाति समाज ने उनके लिए संघर्षरत एक ऊर्जावान कर्मठ जुझारू युवा नेता खो दिया है जिसकी क्षतिपूर्ति होना संभव नहीं है। राज्यपाल ने अपने संदेश में आगे कहा कि कुछ दिनों पूर्व भी श्री बट्टी से मेरी रायपुर में मुलाकात हुई थी उस समय भी मनमोहन शाह बट्टी द्वारा जनजाति समाज की गरीब जनता के हितों की रक्षा के लिए मुझसे चर्चा की गई थी, उनकी समस्याओं से मुझे अवगत कराया था। ऐसे लोकप्रिय जनजाति प्रतिनिधि के आकस्मिक निधन पर मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं मोक्ष प्रदान करें। साथ ही भगवान से यही प्रार्थना है कि उनके परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों को इस दुखद घड़ी को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031