जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा.

चाम्पा से जांजगीर जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले नहर पुल को भला कौन नहीं जानता ? आमजनों के परेशानी का सबब, इस पुल में आये दिन लोग जाम में फंस जाते हैं। नहर पुल के चारों तरफ मार्ग होने से आवागमन की यह परेशानी विगत कई सालों से है, जो जांजगीर में रहने वाले और इस पुल से होकर गुजरने वाले सभी लोगों को भुगतना पड़ता है। जिले में पदस्थ होने के पश्चात कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा भी कई बार पुलिये के उपर जाम में फंसे। इस पुलिये पर विगत दो माह से नजर रखे जिले के कलेक्टर श्री सिन्हा आज दोपहर अचानक से कार सहित नहर में उतर गए। उन्होंने कार से उतरकर पैदल चलते हुए एसडीएम के साथ नहर पुल चौड़ीकरण के कार्यों को न सिर्फ नजदीक और बारीकी से देखा, अपितु मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को 15 जनवरी तक गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि रबी फसल के लिए जिले में नहरों से पानी छोड़ा जा सकें।
धान उत्पादन वाले जिले के रूप में पहचान रखने वाले जांजगीर-चाम्पा जिले से सिंचाई विभाग की नहर मुख्य मार्ग से होकर गांव के खेतो तक पहुंचती है। चाम्पा से जांजगीर मार्ग में नहर पुल पुराना हो जाने के साथ संकरा भी था। जिससे आवागमन बाधित होना और मुख्यमार्ग पर यातायात का दबाव भी लाजिमी था। नहर पुल के चारों तरफ कालोनी सहित विभिन्न स्थानों में जाने के लिए सड़के होने की वजह से भी यातायात का दबाव बनता था। इस संबंध में कलेक्टर श्री सिन्हा के समक्ष भी आम नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने अपनी बातें रखी थी। कलेक्टर ने इस समस्या को जल्दी ही दूर करने के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सतीश सराफ सहित अन्य कार्य एजेंसियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। उनकी पहल से सिंचाई विभाग द्वारा विगत माह से नहर पुल पर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। वे स्वयं लगातार इस कार्य की समीक्षा करते रहते हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर ने आज दोपहर को अचानक से चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने एसडीएम श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू और कार्यपालन अभियंता श्री सतीश कुमार सराफ एवं मौके पर ठेकेदार को 15 जनवरी तक काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।  
आम नागरिकों को भी होगी सहूलियत
जिला खनिज मद से स्वीकृत चाम्पा-जांजगीर मुख्य मार्ग के नहर पुल को चौड़ा होने से जिले के आमनागरिकों की एक बड़ी समस्या का निराकरण हो जाएगा। पुल के दोनों तरफ 5-5 मीटर चौड़ाई बढ़ने से उन्हें जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर के निर्देश पर पुल के चौड़ीकरण कार्य के लिए लगभग 78 लाख रूप्ये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। चूंकि 15 जनवरी 2023 से नहर के माध्यम से किसानों के खेतों तक रबी फसलों के लिए पानी की आपूर्ति की जानी हैै, ऐसे में नहर पुल चौड़ीकरण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो, और गुणवत्ता के साथ कार्य हो, इस बात का ध्यान रखने और मॉनीटरिंग के निर्देश भी कलेक्टर ने  दिए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031