कुछ साल पहले दो लड़कियों से शादी करके सुर्खियों में आए फेमस यूट्यूब अरमान मलिक एक बार चर्चाओं में हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर उनकी शादी काफी चर्चाओं में रही थी तो अब उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक अब एक साथ प्रेग्नेंट हो गई हैं, जिसका जानकारी खुद कृतिका ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए दी है। कृतिका और पायल ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब वायरल हो चुकी है। इधर, जैसे ही ये न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हुई, नेटिजन्स इस फैमिली को बुरी तरह से ट्रोल करने में लग गए।

यूट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी मशहूर हैं और उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार। उनको सोशल मीडिया पर 1.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैँ। हालांकि अक्सर देखा जाता है कि चाहे जितना बडा़ सितारा हो वो किसी ना किसी बात पर ट्रोल हो जाता है। इस वक्त यूट्यूबर को लेकर काफी चर्चा है, इस वक्त उनको बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और इसका कारण है, उनकी दोनों पत्नियों की प्रेगनेंसी। जी हां, उनकी पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक अपने बच्चों के साथ गर्भवती हैं। इसके अलावा भी उनका एक बेटा है। जैसे ही दोनों पत्नियों की प्रेगनेंसी की खबर आई तो उनको सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

एक यूजर ने अरमान और उनकी पत्नियों को गलत बताते हुए इसे घटिया करार दिया है। एक ने लिखा, ”इसने सोशल मीडिया पर बहुत बुरा किया हुआ है, ये लोग अपनी जड़ें और संस्कृति भूल गए हैं।” इसके अलावा एक ने लिखा, ”और तू ये प्रमोट कर रहा है।” एक यूजर का कहना था, ”क्या दो पत्नियां रखना कानून अपराध नहीं है? क्या हम 1800 ई. में रह रहे हैं।” एक ने पूछा, ”दोनों लड़कियों से शादी क्यों की?

मतलब दूसरी शादी क्यों।” इस तरह से लोग यूट्यूबर को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। यूट्यूबर के द्वारा पोस्ट की गई ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों का कहना है कि ये लोग देश की जनसंख्या बढ़ाने का कारण है। हालांकि इन कमेंट्स पर अभी तक अरमान मलिक का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031