जांजगीर-चांपा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल तिलई गोठान के पास बेलर मशीन से संजय भैना के खेत में किये जा रहे पैरा एकत्रितीकरण को देखने पहुंच गई। उन्होंने किसान के द्वारा किये जा रहे पैरा एकत्रितीकरण की सराहना की और अन्य किसानों से भी बेलर मशीन का उपयोग करते हुए पैरा एकत्रित कर गोठान में पहुंचाने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने अमरताल, तरौद व किरारी गोठान का निरीक्षण किया। इस दौरान तिलई में 30 टेªक्टर, अमरताल में 12 टेªक्टर, तरौद 5 टेªक्टर और किरारी में 18 ट्रेक्टर पैरादान हुआ। इस मौके पर  जिला कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  ज्योति पटेल भी गोठान पहुंचकर किसानों, स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित ग्रामीणों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही गोठान में पशुओं के लिए सालभर के लिए पैरा एकत्रित होगा। उन्होंने गोठान समिति एवं सचिव को गोठान में आए पैरा को सुरक्षित मचान पर रखने के निर्देश भी दिए। 

गोबर खरीदी के बाद अब  वर्मी कम्पोस्ट का किया जा रहा है निर्माण – उन्होंने अमरताल में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लेकर तेज गति वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिपं सीईओ तरौद गोठान पहुंचकर पैरादान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पैरा आने के बाद उसे सुरक्षित स्थान में रखा जाए। जिपं सीईओ से किरारी गोठान में पैरादान करने आए किसानों, समूह की महिलाओं के अलावा ग्रामीणों ने सतत रूप से पैरादान करने की बात कही। पैरादान कर रहे किसानों, ग्रामीण एवं महिलाओं को नारियल एवं फूलमाला देकर सम्मानित किया।इस दौरान जिपं सीईओ ने कहा कि गोठान में जहां पशुओं के लिए आश्रय स्थल मिला है वहीं स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। गोबर खरीदी के बाद वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031