प्रेमिका को परेशान करने से नाराज युवक ने सरकारी स्कूल के प्राचार्य को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की यह वारदात छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायधानी बिलासपुर के तारबहार इलाके में हुई है जहां एक युवक ने पचपेड़ी गवर्मेंट स्कूल के प्राचार्य को मौत के घाट उतार दिया। युवक ने प्राचार्य पर ब्लेड, हथौड़ा और गमले से कई बार वार किया और उसे मौत की नींद सुला दिया। वहीं पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले युवक उपेंद्र कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि, स्कूल का प्राचार्य उसकी प्रेमिका को परेशान करता था। इससे नाराज होकर उसने प्राचार्य की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
प्रेमिका को परेशान करता था सरकारी स्कूल का प्राचार्य, युवक ने उतार दिया मौत के घाट
Previous Articleबस्तर के सुदूर अंचलों में भी हो रही अब हाईटेक खेती
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













