जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अछोटी दुर्ग के द्वारा सत्र 2023,_24 के लिए वार्षिक कार्ययोजना संबंधित कार्यशाला बी आर सी भवन पाटन में संस्थान के प्राचार्य डॉ रजनी नेलशन के मार्गदर्शन में डाइट के सदस्यों द्वारा सेवा कालीन शिक्षक प्रशिक्षण हेतु विभिन्न क्षेत्र से जुड़ी हुई आवश्यकताओं का चिन्हांकन कर चिन्हांकित आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षण प्रशिक्षणों को मूर्त स्वरूप देने हेतु कार्यशाला में विचार विमर्श हुआ। कार्यशाला में उपस्थित बीस संकुल समन्वयकों को पांच समूहों में विभक्त कर उनसे प्रस्ताव आमंत्रित किये गए तथा आपसी चर्चा कर समूह द्वारा प्रस्ताव को लिपिबद्ध किया गया , पश्चात प्रत्येक समूह नेअपनी प्रस्तुति दी । प्रस्तुतिकरण में प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत , राजकीय गीत गायन में होने वाली अशुद्धियों शाला अवलोकन में समाहित किये जाने वाले बिंदुओं पर प्रशिक्षण की बात रखी गई । अवलोकन व्यवस्था को सशक्त करने हेतु आवश्यक बातों पर भी प्रशिक्षण आयोजित करने प्रस्ताव रखा गया । शाला परिवेश में अनुशासनात्मक मुद्दों पर भी प्रशिक्षण की बात सामने आयी । प्रधानपाठकों का प्रशिक्षण , पंजी संधारण हेतु प्रशिक्षण की आवश्यकता पर भी प्रस्ताव दिया गया । कार्यशाला में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे,सविता देशलहरे, बी आर पी खिलावन चोपड़िया,डाइट अछोटी दुर्ग से कार्यशाला समन्वयक नदीम मोहम्मद,सहायक प्राध्यापक एच .के.साहू , व्याख्याता — संदीप दुबे,सत्येंद्र शर्मा, डॉ वंदना सिंह ,अंकिता मोहाड़ (कार्या.सदस्य ) सहित संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा , जैनेन्द्र कुमार गंजीर,सुशील सूर्यवंशी,राकेश कुमार सोनी,खिलेश कुमार वर्मा,नवीन देशलहरे,संजय कुमार खिलाड़ी,रोहित कुमार वर्मा, महेंद्र बहादुर,रोशन देशमुख, पी तारकेश्वर रेड्डी,वेदनारायण चंद्राकार,मिश्रीलाल सोनवानी, बद्री प्रसाद चंद्राकर,अश्वनी साहू,कुशल किशोर निर्मलकर , पुनीत राम साहू उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031