रायपुर। अखिल भारतीय महासभा के प्रदेश महासचिव चंदु वर्मा ने कहा है कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का छत्तीसगढ़ में तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने महासभा के लिए एक नया नारा का निर्माण करते नारा दिया कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का एक ही नारा, मंगलु, समारू, बुधारू है हमारा…इस नारा के माध्यम से महासभा के प्रदेश महासचिव चंदु वर्मा ने बताया कि महासभा में कूर्मि समाज के पीडि़त, शोषित, मजदूर, मजबूर किसान, ऐसे लोगों को स्थान दिया जायेगा, जबकि माइकल, जानसन, पीटर के लिए कोई स्थान नहीं रहेगा। आपको बता दें कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का प्रदेश में तेजी से विस्तार हो रहा है। इसके तहत राज्य के जिला स्तरीय पर संगठन को मजबूत किया जायेगा। महासभा के प्रदेश महासचिव चंदु वर्मा द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया है कि ईमानदार एवं कर्मठ साथियों के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महासभा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण जुटे हुए है। साथ ही महासभा का सदस्यता अभियान भी जोरों से चल रहा है।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का एक ही नारा, मंगलु, समारू, बुधारू है हमारा…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















