भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 10 दिन से जारी लॉकडाउन मंगलवार की सुबह खत्म हो गया है। जिला प्रशासन ने तय किया है कि इस अनलॉक में भी कुछ सख्ती बरकरार रहेंगी। सभी बाजार रात 8 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे और सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिम व योग संस्थान खोलने की अनुमति दे दी है और इसकी गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है, लेकिन शहर में इन्हें खोलने का फैसला आज लिया जा सकता है। इसके लिए प्रशासन अलग से गाइडलाइन जारी कर सकता है। आज प्रशासन यह समीक्षा करेगा कि इस अनलॉक में क्या खोला जा सकता है और उसकी शर्तें क्या होंगी। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031