लड़कियों की मारपीट का मामला सामने आया है। लड़कियों की मारपीट का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़कियां बीच सड़क पर मारपीट करते हुई नजर आ रही है। वहीं, उनके साथ कुछ लड़के भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मामला हरिद्वार के रुड़की शहर का है, जहां लड़कों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो रही थी। लेकिन इसी बीच वहां मौजूद लड़कियों की किसी बात पर बहस हो गई। फिर होना क्या था, लड़कियां भी आपस में भिड़ गईं। तीन से चार लड़कियों ने एक लड़की पर हमला कर दिया। लड़की को सड़क पर गिरागर डंडे से पिटाई की। पिटाई के दौरान, लड़कियों ने एक दूसरे के बाल भी नोचे। लड़कियों की लड़ाई का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। बाजार में बीच सड़क पर लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे। लड़कियों के बीच मारपीट की वजह से बाजार में जाम की स्थिति हो गई थी। लोगों की भीड़ को देखकर लड़कियां भी मौके से रफूचक्कर हो गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031