एक नवविवाहित महिला ने कथित तौर पर अपने पति पर सुहागरात और हनीमून के दौरान जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने और मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। एफआईआर में महिला ने सास-ससुर पर भी दहेज मांगने का आरोप लगाया है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के पॉश इलाके के सेक्टर-15 की निवासी पीडि़त महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एफआईआर में महिला ने सुहागरात वाले दिन जबर्दस्ती उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि जब उसने पति का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, महिला ने जब पति की करतूत के बारे में अपनी सास को बताया तो उसने भी अपने बेटे का पक्ष लिया और कहा कि वो कनाडा से आया है और वहां पर यह सब आम बात है। उसने आगे कहा कि, शादी के कुछ दिन बाद वो लोग हनीमून के लिए विदेश चले गए। वहां पर भी उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए व पत्नी को नशे की गोलियां देकर उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। पति की इन हरकतों से परेशान वह महिला यह सब बातें किसी को बता भी नहीं पा रही थी और ज्यादा परेशान होने पर पति व सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31