लोको पायलट की सूझबूझ के छत्तीसगढ़ में एक बड़ा रेल हादसा टल गया, और इस तरह से लोको पायलट ने कईयों की जान बचा ली। हुआ यूं कि कल एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आमने-सामने आ गई जिससे यात्रियों के मन में डर का माहौल रहा। दरअसल ये घटना लाल खदान फाटक के पास की है जहां कोरबा बिलासपुर लोकल और एक मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर दौडऩे लगी। वो तो गनीमत रही कि मालगाड़ी चालक ने इसे कंट्रोल कर लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि मालगाड़ी के लोको पायलट ने बड़ी ही समझदारी और सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन की स्पीड को कम दिया था। वरना वो ट्रेन से भी टकरा सकती थी। इस घटना के पीछे की बड़ी वजह सामने आई है. रेलवे अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि सिग्नल में आई टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से ट्रैक पर एक ही समय में दो रेलगाडिय़ां आ गई. हालांकि इसके जांच के आदेश दे दिए गए है, ताकि आगे कोई ऐसी घटना सामने न आए। वहीं इस घटना का कुछ फोटो भी पैसेंजर ने ले लिए जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के बेहद नजदीक है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930