What's Hot

बहू को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकडऩे वाले ससुर की हत्या कर दी गई। इस वारदात को कोई और नहीं बल्कि बहू के प्रेमी ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र के मामेर मेडी गांव का है जहां रविवार रात बहू के कमरे में उसके प्रेमी को पकडऩे गए ससुर लाला डाबी पर प्रेमी प्रकाश ने फेंट से हमला कर दिया। इससे लाला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपी प्रकाश फरार हो गया। मृतक लाला डाबी व उसकी पत्नी बरामदे में सो रहे थे। पास के कमरे में बहू सोई हुई थी, जिससे मिलने प्रकाश आया था। ऐसे में लाला व उसकी पत्नी को बहू के कमरे में किसी के होने की शंका होने पर दरवाजा खटखटाया और खुलवाने पर प्रकाश अंदर मिला। कमरे में ससुर लाला ने प्रेमी को पकड़ लिया। इस पर आरोपी प्रकाश ने लाला के सिने व पेट पर फेंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लाला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गांव के जंगलों में छानबीन कर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31