रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में छत्तीसगढ़ से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) हेतु चयनित हुए छात्र-छात्राओं- सिमी करण (एआईआर 31), उमेश प्रसाद गुप्ता (एआईआर 162), सूथान (एआईआर 209), आयुष खरे (एआईआर 267) एवं योगेश कुमार पटेल (एआईआर 434) एवं उनके परिजनों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुत-बहुत बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने परिवार के साथ-साथ देश भर में प्रदेश का नाम रोशन किया है, यह सब आपकी मेहनत, लगन एवं आपके गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। देश सेवा हेतु अपनी नवीन जिम्मेदारी को आप सब कुशलता से निभाएंगे, इस विश्वास के साथ मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031