योग्य कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एक सर्कुलर जारी किया है. गुरुवार को ईपीएफओ ने अपने स्थानीय कार्यालयों को इसे लागू करने का निर्देश दिया है. ईपीएफ ने 29 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करने के लिए यह सर्कुलर जारी किया है. इस सर्कुलर में किन कर्मचारियों को उच्च पेंशन मिलेगा और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में जानकारी दी गई है.
कौन ले सकता है उच्च पेंशन?
सर्कुलर में बताया गया है कि केवल वे कर्मचारी योग्य हैं, जिन्होंने कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत अनिवार्य रूप से उच्च वेतन में योगदान दिया है और रिटायरमेंट से पहले उच्च पेंशन के लिए ऑप्शन चुना था, लेकिन उनके इस रिक्वेस्ट को ईपीएफओ की ओर से स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया गया था. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कहा कि जिन सदस्यों ने 5 हजार रुपये या 6 हजार 500 रुपये की वेतन सीमा से अधिक वेतन पर पेंशन के लिए योगदान दिया था और उच्च पेंशन का विकल्प चुना था तो उसे यह लाभ दिया जाएगा.
किसे नहीं मिलेगा इपीएफ की ओर से उच्च पेंशन
सर्कुलर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर, 2022 के आदेश के बाद के कर्मचारी उच्च पेंशन योजना के तहत पात्र नहीं होंगे. वहीं किसी भी विकल्प का प्रयोग किए बिना 1 सितंबर, 2014 से पहले रिटायरमेंट हुए कर्मचारी भी इसकी सदस्याता से बाहर हो चुके हैं. 2014 के संशोधन के अनुसार विकल्प का प्रयोग करने वाले कमचारियों को ही इसका लाभ दिया जाएगा.

उच्च पेंशन पाने के लिए कैसे करें अप्लाई
अगर आप उच्च पेंशन पाने के लिए योग्य हैं तो आप स्थानीय कार्यालय पर जाकर पेंशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आपको पूरी तरीके से भरा हुआ आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों को भी साथ ले जाना होगा. आवेदन फॉर्म आयुक्त की ओर से बताए गए तरीके के अनुसार ही करना होगा. फिर सत्यापन करना होगा. आदेश के तहत कोई भी गलती पाई जाती है तो आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है. समायोजन की स्थिति में पेंशन आवेदक को सहमति मिल सकती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930