सर्दी के मौसम के मौसम में गर्म पानी की एक अहम भूमिका होती है. ज़्यादातर घरों में तो गीजऱ लगा हुआ होता है, लेकिन कई घर ऐसे भी हैं जहां लोग कम होने के कारण गीजऱ नहीं खरीद सकते हैं, और इमर्शन रॉड से पानी गर्म कर लेते हैं. इमर्शन रॉड से कम कीमत में पानी तो गर्म किया जा सकता है. लेकिन इसे इस्तेमाल करते समय कई बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है, जिससे कि आने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है. कई बार जल्दबाजी में हम पहले रॉड ऑन कर देते हैं, और फिर उसे पानी भरी हुई बाल्टी में डालते हैं. लेकिन ये तरीका बिल्कुल गलत है, इससे शॉक/करंट लगने का बहुत खतरा रहता है. इसलिए हमेशा पहली बाल्टी भरें, उसमें रॉड डाल दें और फिर उसे ऑन करें. रॉड से पानी गर्म करने के दौरान कई बार जल्दबाज़ी में लोहे की बाल्टी का इस्तेमाल करने की सोचते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि ऐसा करने पर लेने के देने पड़ सकते हैं. लोहे की बाल्टी से करंट लगने का खतरा काफी बड़ जाता है. इसलिए जब भी रॉड से पाना गर्म करना हो को प्लास्टिक की बाल्टी का ही इस्तेमाल ज़रूरी है. पानी गर्म करने वाले रॉड काफी लंबे टाइम तक सही चलते हैं. शायद यही वजह कि कम दाम में लोग सालों-साल इसे बड़ी आराम से चला लेते हैं. लेकिन अगर आपका हीटिंग रॉड 2 साल से ज़्यादा पुराना हो गया है को ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है. पुराने रॉड से करंट का खतरा बना रहता है. इतना ही नहीं ज़्यादा पुराने रॉड बिजली भी खूब खाते हैं. जब भी इलेक्ट्रिक सामान खरीदें, हमेशा कंपनी यानी कि ब्रांडेड रॉड खरीदें. लोकर ब्रांड के सामान से इलेक्ट्रिक शॉक लगने का खतरा बहुत रहता है. इसके अलावा रॉड को समय-समय पर साफ भी करते रहना बहुत ज़रूरी है.
गर्म पानी के लिए रॉड इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों को कहीं लिखकर रख लीजिए, बड़ी परेशानी से बच जाएंगे
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















