गूगल एक पॉपुलर सर्च इंजन है। दुनियाभर में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। गूगल पर आप कुछ भी सर्च कर सकते हैं। यहां लोगों को उनके हर सवाल का जवाब मिलता है। जब भी किसी को कोई किसी विषय के बारे में जानकारी लेनी होती है तो वे गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हैं। इसके बहुत से फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी है। ऐसे में गूगल पर सर्च करते समय सावधानी रखने की भी जरूरत है। कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनके बारे में गूगल पर कभी सर्च नहीं करना चाहिए। अगर आपने इनके बारे में गलती से भी गूगल पर सर्च कर लिया तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। जानते हैं कि गूगल पर कौन सी ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में सर्च नहीं करना चाहिए।
चाइल्ड पोर्न
चाइल्ड पॉर्न बनाना या देखना दोनों ही गैरकानूनी हैं। ऐसे में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी चीजें गूगल पर कभी सर्च नहीं करनी चाहिए। ऐसा करते पकड़े जाने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। अगर आप गूगल पर ऐसी कोई चीज सर्च करते हैं तो आपके आईपी एड्रेस से आपकी पहचान हो जाती है तो फिर आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।
बम बनाने का तरीका
गूगल पर कभी भी बम बनाने का तरीका सर्च नहीं करना चाहिए। इससे आप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। यहां तक आपको जेल जाने तक की नौबत भी आ सकती है। गूगल इस तरह की सर्च को गंभीरता से लेता है। ऐसे शब्द सर्च करने वाले यूजर का आईपी एड्रेस गूगल तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दे देता है। ऐसे में आप सिक्योरिटी एजेंसियों के शक के दायरे में आ सकते हैं।
गर्भपात
गूगल पर गर्भपात के बारे में भी सर्च करना महंगा पड़ सकता है। अगर आप गूगल पर यह सर्च करते हैं कि गर्भपात कैसे करना है तो यह गैरकानूनी होता है। ऐसा करने से आपको जेल जाना पड़ सकता है।
प्राइवेट फोटो और वीडियो
सिर्फ गूगल ही नहीं बल्कि किसी की भी फोटो या वीडियो बिना किसी के परमिशन के शेयर करना अपराध है। इससे आपको जेल जाना पड़ सकता है।
पीडि़ता का नाम और फोटो शेयर करना
किसी ऐसी पीडि़ता की फोटो या नाम को शेयर करना जिसके साथ छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार हुआ, गैरकानूनी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जजमेंट दिया गया था कि कोई भी व्यक्ति प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या सोशल मीडिया आदि पर किसी भी ऐसी महिला की फोटो पोस्ट नहीं करेगा। ऐसा करने पर आपको जेल जाना पड़ सकता है।
फिल्म पाइरेसी
फिल्म पाइरेसी को लेकर भी कड़े कानून बनाए गए हैं। ऐसे में गूगल से पाइरेटेड फिल्में डाउनलोड नहीं करनी चाहिए। अगर आप फिल्म पाइरेसी में लिप्त पाए गए तो आपको सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 के तहत न्यूनतम 3 साल की सजा हो सकती है और 10 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031