रायपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मिली जानकारी के अनुसार, छग राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर अपने घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान उनको अचानक अटैक आ गया। अटैक आने के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं जानकारी के अनुसार शशिकांता राठौर का डायलिसिस भी चल रहा था।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर का निधन
Related Posts
Add A Comment



















