केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा में अपने संबोधन के दौरान 2024 में फिर से मोदी सरकार बनाने का आव्हान छत्तीसगढ़ की जनता से किया है। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भाजपा ने 15 सालों में नक्सलवाद को खत्म किया, हम 2024 तक देश को नक्सल मुक्त करेंगे। हमारी सरकार ने 15 साल में कई काम किए। प्रदेश को विकसित करने का काम भाजपा की सरकार ने किया, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार किया। ये जनता के पैसे हैं इन्हे ऐसे नहीं लूट सकते हैं। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी को अधिकार दिया, देश में गरीब परिवारों को शौचालय दिया। कोरबा में जनसभा में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सरकार बदलने के संकल्प से भाषण शुरु किया। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के ननिहाल में आया हूं, मेरा सौभाग्य है इसलिए मैं जय श्री राम से भाषण की शुरुआत करता हूं। अमित शाह ने कहा कि भूपेश भैया कुछ किया हो तो सूची तैयार कर लेना जनता आपसे पूछेगी। शाह ने 2024 में फिर से मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आदिवासी की बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाने का काम किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930