What's Hot

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या में दिनोंदिन हो रही बढ़ोतरी से पहली बार सक्रिय मामलों में गिरावट आयी है जिससे इनकी संख्या अब 5,86,244 रह गयी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 51,706 लोग स्वस्थ हुए तथा 857 की मृत्यु हुई। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में 54 की कमी आयी। ऐसा पहली बार हुआ है कि सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी। मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर 67.19 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.09 प्रतिशत है। देश में अब तक 12,82,216 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 39,795 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 52,509 मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 19,08,255 पर पहुंच गयी। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 4,866, तमिलनाडु में 1546, कर्नाटक में 623 और मध्य प्रदेश में 530 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक 2727, असम में 1887, उत्तर प्रदेश में 1031 और तेलंगाना में 860 सक्रिय मामले बढ़ी हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 4,866 कम होने से सक्रिय मामले 1,42,458 रह गये तथा 300 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 16,142 हो गया। इस दौरान 12,326 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढीकर 2,99,356 हो गयी। देश में अब भी सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 2727 बढीने से सक्रिय मामले 79,104 हो गये हैं। राज्य में अब तक 1,604 लोगों की मौत हुई है तथा कुल 95,625 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031