कुम्हारी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की भूमि पूजन पर कुम्हारी में 2001 दीए प्रज्जवलित किए गए। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर करमलो से भगवान श्री राम की मंदिर के लिए शिलान्यास हुआ, वैसे ही कुम्हारी के लोग भारी उत्साह में एक दूसरे को बधाई देने लगे, जय-जय श्री राम के नारे लगाने लगे, लोग खुशहाली पूर्ण भाव से आतिशबाजी करने लगे जिससे यहां का माहौल दीपावली जैसा बना रहा। नगर के वार्ड क्रमांक 4 रामनगर बेलदार समाज एवम् समस्त मोहल्ला वासी द्वारा 2001 दीप जलाकर श्रीरामजी की भक्ति में लीन रहे। इस अवसर पर जिसमे प्रमुख रूप से मुन्ना बेलदार, बादल, समारू, सचिन, संजू, विक्की, रिंकू, अंजना, रवीना, गीता, बेलदार हसीना, सिला बेलदार समाज एवं उधोराम साहू, पीएन दुबे, उमाकांत साहू, डोमन साहू, कैलाश सोनकर, सुनील पटेल, किसन, रामप्रसाद, परदेशी, दुर्गा निषाद, हीरालाल साहू व वार्ड के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण भूमिपूजन: कुम्हारी में 2001 दीप प्रज्जवलित…
Related Posts
Add A Comment


















