मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा भोपाल द्वारा कलेक्टर कार्यालय में आन्दोलन की अनुमति निरस्त करने के विरोध स्वरूप जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 56 संगठनों के समर्थन के साथ चरण बद्ध आंदोलन कर रहा है संयुक्त मोर्चा द्वारा चरण बद्ध आंदोलन के तहत 29 जनबरी 2023 को अंबेडकर मैदान टी टी नगर भोपाल में शांति पूर्ण आंदोलन हेतु अनुमति मांगी थी लेकिन सरकार के इशारे पर उक्त आन्दोलन की अनुमति निरस्त कर कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों का हनन कर दिया गया है जो कि न्यायोचित नहीं है आन्दोलन की अनुमति निरस्त करने के विरोध में समूचे मध्यप्रदेश में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा हमारे आन्दोलन को निरंतर कुचला जा रहा है यदि सरकार दो माह में मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के 24 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नही करती है अथवा संयुक्त मोर्चे से संवाद स्थापित नही करती है तो सरकार आगामी समय में विशाल आंदोलन का सामना करने तैयार रहे। इस दौरान मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपुत, मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एम पी द्विवेदी, मध्य प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजकुमार चंदेल, आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संदीप जैन, मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक एल एन केलाशिया, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला भोपाल के सचिव राम सक्सेना, प्रांतीय शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडेय सहित मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में शामिल समस्त संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031