रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बसवराजू एस. को अंत: संवर्गीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत विशेष सचिव गृह विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस आशय का आदेश राज्य शासन द्वारा जारी कर दिया गया है।



















