नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार में 12 साल की बच्ची के साथ मंगलवार को हुए दुष्कर्म एवं हमले के बाद उसकी हालत गंभीर है. बुधवार को उसे संजय गांधी हॉस्पिटल से एम्स में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है. पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश दे रही है. सरकार आरोपियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करेगी. सरकार ने पीडि़त परिवार के सदस्यों को 10 लाख रुपये दिए हैं. (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930