पूरा मामला मामला बिहार शरीफ के ब्रिलिएंट कन्वेंट स्कूल का है. यहां 329 छात्राओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र में एक छात्र का सेंटर चला गया. मनीष कुमार नाम के छात्र द्वारा फॉर्म भरने में गलती के कारण उसका सेंटर लड़कियों के परीक्षा केंद्र पर पड़ा था. जब वह वहां पहुंचा तो वह असहज हो गया और बेहोश हो गया. बताया जा रहा है कि उसके पैर थरथर कांपने लगे और ठंड की वजह से उसे सिर दर्द होने लगा. वह चक्कर खा कर वहीं गिर पड़ा. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. केंद्र अल्लामा इकबाल कॉलेज बिहार शरीफ में पड़ गया. फॉर्म भरने में की गई गलती का अनुभव उसे तब हुआ जब वह परीक्षा केंद्र पहुंचा. दरअसल, मनीष कुमार ने अपने परीक्षा फॉर्म में मेल की जगह जेंडर केटेगरी में फीमेल डाल दिया था. इसके कारण उसका सेंटर लड़कियों के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र ब्रिलियंट कान्वेंट स्कूल में चला गया. जैसे ही वह आज प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा देने के लिए सेंटर पहुंचा तो वह भौंचक्का रह गया. छात्र परीक्षार्थी में वह अकेला था और वहां सिर्फ छात्राएं ही थीं. छात्राओं के बीच असहज महसूस करने लगा छात्र- परीक्षार्थी मनीष कुमार एग्जाम सेंटर पहुंचा तो सही, लेकिन सैकड़ों लड़कियों के बीच वह खुद को अकेला पाकर असहज महसूस करने लगा. इसके बाद ठंड की वजह से उसे सिर दर्द होने लगा और वह चक्कर खा कर वहीं गिर पड़ा. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इसके बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई. बेहोश होने के कारण नही दे सका इंटर की परीक्षा- मनीष के परिजनों ने बताया कि खुद को लड़कियों से घिरा हुआ देख वह नर्वस हो गया और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा.मनीष साइंस विषय से बारहवीं का परीक्षा दे रहा है. अतिरिक्त विषय में उसने गणित का विषय लिया हुआ था, जो बुधवार को तबीयत खराब होने की वजह से छूट गया. ऐसे में पांच अन्य शेष विषयों की परीक्षा भी उसे उक्त सेंटर में ही देने होंगे. डीईओ ने कहा, परीक्षा के बाद सुधार होगी कटेगरी-इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि एडमिट कार्ड में फीमेल भरा हुआ था. इस वजह से छात्राओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र में मनीष का सेंटर चला गया. फॉर्म भरने के समय ही गड़बड़ी हुई है जिसके कारण यह समस्या हुई है. अभी तत्काल छात्र को उसी सेंटर पर परीक्षा देनी होगी. बाद में जेंडर केटेगरी में सुधार कर दिया जायेगा.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031