4 फरवरी को छालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अनुज शर्मा, नर्मदा चकनार में देंगे कार्यक्रम

महोत्सव स्थल में पहली बार अनुज के कार्यक्रम का आनंद उठाने भारी संख्या में आएंगे दर्शक

नर्मदा मेला महोत्सव में 04 फरवरी को पंचायत एवं कृषि माननीय मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य

कलेक्टर ने दूसरे दिवस कार्यक्रम स्थल में पहुँचकर लिया तैयारी का अंतिम जायजा और कराया पूर्वाभ्यास

डॉ. सोनकर ने केसीजी के विकास और समृद्धि की मनोकामना के साथ किया माँ नर्मदा और कुंड के दर्शन


खैरागढ़. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के नर्मदा मेला महोत्सव के द्वितीय दिवस 4 फरवरी को छालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अनुज शर्मा नर्मदा, चकनार आएंगे । छत्तीसगढ़ी फिल्मो के कलाकार पद्मश्री अनुज शाम के लोकमंच की धमाकेदार प्रस्तुति मांघ पुन्नी मेला नर्मदा में होगी। इस अवसर पर महोत्सव स्थल में पहली बार अनुज के कार्यक्रम का आनंद उठाने भारी संख्या में गंडई, पंडरिया, साल्हेवारा, छुईखदान, अतरियारोड, उदयपुर और खैरागढ़ क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी अंचल से दर्शकों के आने का कयास लगाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सीमावर्ती जिला राजनादगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग के साथ पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के दर्शक, श्रद्धालु और सम्बन्धी भारी संख्या में आएंगे। नर्मदा मेला महोत्सव के दूसरे दिवस 4 फरवरी को पंचायत एवं कृषि माननीय मंत्री रविन्द्र चौबे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और खैरागढ़ की माननीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा अध्यक्ष होंगे। दूसरे दिवस मेला स्थल पर कार्यक्रम की अंतिम तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर पहुंचे। उन्होंने मंचीय व्यवस्था का अवलोकन किया। अतिथियों के नर्मदा कुंड के दर्शन, मंदिर स्थल में प्रवेश और दर्शन के मार्ग तथा मंच तक पहुंचने के रूट का आयोजन समिति के साथ पूर्वाभ्यास कराया।  महोत्सव के आयोजनकर्ता माँ नर्मदा धर्मार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष बी. आर. सिन्हा, समस्त सदस्य,  ग्राम पंचायत चकनार के सरपंच डोगेन्द्र सोरी, सभी पंच और ग्रामवासियों से आयोजन की रुपरेखा के बारे में कलेक्टर ने चर्चा कर अंतिम रूप देने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर प्रकाश राजपूत, छुईखदान एस. डी.एम. रेणुका रात्रे, गंडई तहसीलदार अमरदीप अंचल, प्रभारी सीएमओ नगर पंचायत गंडई कुलदीप झा, लोकनिर्माण विभाग छुईखदान एसडीओ बी.एस. कण्डा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी शिक्षा डॉ. के.वी. राव, विद्युत आपूर्ति से सी.एल. शर्मा, जनसम्पर्क प्रभारी डॉ. मक़सूद एवं अन्य सम्बंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान डॉ. सोनकर ने केसीजी के विकास और समृद्धि की मनोकामना के साथ माँ नर्मदा और कुंड के दर्शन किये। आयोजन स्थल पर नर्मदा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी देखा और मंच पर बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा में अतिथियों के बैठक व्यवस्था, प्रेस बैठक दीर्घा और आने वाले श्रद्धालुओं तथा दर्शकों की बैठक व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान अबाधित विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, माइक टेंट और साउंड सिस्टम की व्यवस्था तथा रिफ्रेशमेंट के संबंध में सर्व सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031