जांजगीर-चांपा में सर्वाधिक 1.64 लाख से अधिक परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 19 लाख 07 हजार 279 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 933 स्कूलों, 41 हजार 669 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 286 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सबसे अधिक 1 लाख 64 हजार 553 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत अब तक राजनांदगांव जिले में 1 लाख 41 हजार 715, रायपुर जिले में 1 लाख 16 हजार 932, रायगढ़ जिले में 1 लाख 12 हजार 393, धमतरी जिले में 1 लाख 9 हजार 500, बलौदाबाजार-भाटापारा में 93 हजार 446, बेमेतरा 86 हजार 614, कवर्धा 92 हजार 125, बिलासपुर जिले में 86 हजार 434, दुर्ग 82 हजार 986 और महासमुंद जिले में 81 हजार 909 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह बालोद में 72 हजार 665, मुंगेली में 69 हजार 073, गरियाबंद 67 हजार 100, कांकेर 57 हजार 550, बस्तर में 54 हजार 704, जशपुर में 53 हजार 099, कोरबा में 48 हजार, सूरजपुर में 47 हजार 166, बलरामपुर में 46 हजार 880, कोरिया में 45 हजार 302, कोण्डागांव में 45 हजार 010, सरगुजा जिले के 40 हजार 996, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 21 हजार 837, बीजापुर 20 हजार 300, दंतेवाड़ा में 18 हजार 647, सुकमा में 18 हजार 335 और नारायणपुर जिले में 12 हजार 008 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031