कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई. सोनिया ने गर्म जैकेट पहनी थी, इसलिए अचानक बेचैनी महसूस करने लगीं. तभी राहुल संसद पहुंचे. सोनिया को पानी पिलाया, फिर बोला आप को रेस्ट की जरूरत है. सोनिया ने कहा कि, अब वो ठीक हैं, लेकिन राहुल नहीं माने, फिर अपनी ही गाड़ी से राहुल सोनिया को लेकर 10 जनपथ छोडऩे गए. जल्दबाजी में सोनिया अपना मोबाइल भी संसद भवन के अपने दफ्तर में भूल गयीं. राहुल सोनिया को घर छोड़कर वापस आएंगे और लोकसभा में बोलेंगे. आज भी संसद बार-बार स्थगित हो रही है. विपक्ष अडाणी की जांच पर अड़ा हुआ है. विपक्ष जेपीसी जांच की मांग कर रहा है. कांग्रेस का आरोप है कि अडाणी ने घोटाला किया है. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. वहीं इस मामले में वित्त मंत्री, एसबीआई सफाई दे चुके हैं. इससे पहले यूपीए अध्यक्ष जनवरी के पहले सप्ताह में बीमार हुईं थीं. उन्हें श्वास संबंधी संक्रमण के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया था कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी जो एक वायरल श्वसन संक्रमण के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो लगातार ठीक हो रही हैं. उस वक्त राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में थे.मां सोनिया गांधी की तबीयत की जानकारी मिलते ही वो यात्रा बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031