वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने ‘काउ हग डे’ मनाने का फैसला लिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। विभाग की तरफ से लोगों से आग्रह किया गया है कि वे भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गायों के महत्व के लिए इस पर्व को जरूर मनाए। मीडिया रिपोर्ट्स की योग दिवस की तरह ही भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सहयोग से मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘काउ हग डे’ मनाने की पहल की है। विभाग का मानना है कि ऐसा करने से देश में गाय की संस्कृति को लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। एनिमल वेलफेयर बोर्ड के नोटिस में कहा गया है, “सभी गाय प्रेमी 14 फरवरी को गौ माता के महत्व को ध्यान में रखते हुए और जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखते हुए ‘काउ हग डे’ के रूप में मना सकते हैं।”

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031