नवा रायपुर. विगत दिनों राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा दिनांक 01.11.2004 से 31.03.2022 के बीच नियुक्त किए गए शासकीय सेवकों के लिए लागू नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया गया। इस संबंध में जारी नियम एवं शर्तों में के अनुसार NPS या OPS का चयन उक्त अवधि में नियुक्त शासकीय सेवकों के लिए वैकल्पिक किया गया है। जारी नियमों से पूरे प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई है। इस संबंध में नियमों की व्याख्या एवं भ्रम को दूर करने बाबत विगत दिनों मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत ने मुख्य सचिव और सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को मंत्रालय में कार्यशाला आयोजित किए जाने की मांग की गई थी ताकि कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान हो सके एवं विकल्प चयन करने में स्पष्टता हो सके।
संघ की मांग पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंत्रालय में किया गया। कार्यशाला के पहले दिन आज सहायक अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक एवम स्टेनोग्राफर संवर्ग के लगभग 300 मंत्रालय कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और नियमों/अधिसूचना की बारीकियों को समझा। पेंशन संचालनालय के चार वरिष्ठ अधिकारियों सर्वश्री आर. पी. एस. चौहान, अतिरिक्त संचालक, मोहम्मद इमरान खान, आलोक राय, संयुक्त संचालकद्वय, के. एन.चंद्राकर, सहायक संचालक ने सारगर्भित एवं अति महत्वपूर्ण जानकारियों सहित कार्यशाला को संबोधित किया। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यशाला से कर्मचारियों के मन से पुरानी पेंशन योजना के संबंध में उपस्थित सारे भ्रम दूर हुए हैं। पुरानी पेंशन (OPS) योजना पूर्व से प्रचलित पेंशन नियम, 1976 से ही शासित होगा एवं 1 नवंबर, 2004 से ही लागू होगा। अर्थात नियमित कर्मचारी जिस दिन शासकीय सेवा में प्रथम नियुक्त हुए हैं, उनकी पेंशन योग्य सेवा की गणना उसी तिथि से की जायेगी। 10 वर्ष की नियमित सेवा उपरांत कर्मचारी को पेंशन की पात्रता होगी। राज्य शासन को केवल शासकीय अंशदान लौटाना है, कर्मचारी का अपना अंशदान उसे ही प्राप्त होगा जो PFRDA के नियमानुसार होंगे। पेंशन योग्य गणनीय सेवा के पहले का कोई भी अंशदान नहीं लौटाना पड़ेगा। OPS में परिवार पेंशन की भी पात्रता रहेगी। कार्यशाला के उपरांत कर्मचारियों के चेहरे पर भविष्य को लेकर निश्चिंतता देखी गई। कार्यशाला आगामी दिवसों में सोमवार और मंगलवार को भी आयोजित होगी। संघ के अध्यक्ष सहित सचिव कांति सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव मनोज साहू, कोषाध्यक्ष पवन साहू एवं सदस्यद्वय उमेश सिंह एवं विष्णु मोंगराज ने शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031