नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शहर में शराब की दुकानें अब एक घंटे अधिक खोलने का फैसला किया है। अधिकारी ने बताया कि इस कदम से सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। आबकारी विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अब शराब की दुकानें सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगी। पहले दुकानें रात नौ बजे बंद हो जाती थीं। दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई 2020 से एल-6, एल-7, एल-8, एल-9 और एल-10 शराब की दुकानों को अब सुबह 10 से रात नौ की बजाय सुबह 10 से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। यह स्थिति तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक जारी रहेगी। दिल्ली में 863 शराब दुकानें हैं, जिनमें से 475 का संचालन दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाइज़ कॉरपोरेशन और दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर करते हैं। वहीं करीब 389 दुकानें निजी हैं। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930