राजिम. छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश भर में कांग्रेसी निकाल रहे है।इसी कार्यक्रम तहत गरियाबंद जिला के विकास खंड छुरा के ग्राम पंचायत रवेली, जरगांव और मडेली में , प्रभारी शीला ठाकुर एवं जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू के साथ हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रीमती लक्ष्मी साहू ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में में राहुल गांधी जी के एक पत्र को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। राहुल के पत्र में ‘स्वर्णिम भारत’ का वादा किया गया है। इसमें महंगाई, रोजगार और उद्यमों पर जोर देने की बात कही है। भारत जोड़ों यात्रा का विस्तार करते हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी 26 जनवरी से शुभारंभ किया है, जो आगामी 2 माह तक चलेगा। अभियान के माध्यम से गांव-बूथ,ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर कार्यकर्ता डोर टू डोर पहुँचकर राहुल गांधी जी के सफल भारत जोड़ों यात्रा का मूल उद्देश्य-सन्देश आम जनता के बीच पहुँचना हमरा उद्देश्य है, जिससे देश की एकता अखंडता मजबूत हो, यही हम कांग्रेस जनों का संकल्प हैं।आज भी हमारी छतीसगढ में कांग्रेस की सरकार जनता के हर वादे को पूरा करने का काम कर रही है।गांव ,गरीब,किसान, मजदूर, वनाश्रित, महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों के हित मे कार्य किया है। श्रीमती साहू ने बताया कि इस पद यात्रा को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।हाथ से हाथ जोडो पद यात्रा के दौरान, प्रभारी शीला ठाकुर,,ब्लाक अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव लक्ष्मी साहू, वरिष्ठ नेता कांग्रेसी नेता एवं सभापति जनपद पंचायत, छुरा,प्रहलाद यदु, मंजू ध्रूव सरपंच ,महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930