मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

जयराम साहू और उनके परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती कर पुष्प-गुच्छ से मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर.

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज अभनपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम खोरपा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम खोरपा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले श्री जयराम साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का श्री जयराम साहू के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर  मुख्यमंत्री के साथ अभनपुर विधायक श्री धनेंद्र साहू उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने साहू परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया।परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ लाल भाजी, मुनगा-बड़ी की सब्जी, बोहार भाजी, खट्टा भिंडी, सलाद और पापड़ भी परोसा। मुख्यमंत्री जी के साथ भोजन करके साहू परिवार गदगद हो रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए श्री जयराम साहू एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को श्री जयराम ने बताया कि वह भूमिहीन कृषक है और उसे राज्य शासन से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से राशि मिलता है। अब तक तीन क़िस्त मिल चुका है। उनके परिवार में कुल 9 सदस्य हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031