नई दिल्ली। एक महिला एक गोलगप्पे वाले को अपना दिल दे बैठी। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के कछवा क्षेत्र में एक लड़की को गोलगप्पे खाते-खाते दुकानदार से ही प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक दिन चोरी छिपे फरार भी हो गए। बहरहाल पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया है। कछवा थाना प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन में झांसी का रहने वाला एक युवक जिसकी उम्र 20-22 साल रही होगी, वह कछवा बाजार में गोलगप्पे बेचने का काम करता था। इस दौरान कस्बे की रहने वाली एक युवती से गोलगप्पे खाने के दौरान दोनों में प्यार हो गया और वे दोनों फरार हो गए। हम लोगों ने लड़की को झांसी से बरामद कर उसके परिवारवालों के हवाले कर दिया था। मामले की कोई तहरीर ना मिलने की वजह से कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930